कंप्यूटर ज्ञान

*● डॉ. डगलस इंजेलबार्ट (Dr. Douglas Engelbart) ने:-* 1964 माउस का आविष्कार किया।
*● प्रथम वेब साइट के निर्माण का श्रेय:-* टिम बर्नस ली (Tim Berners Lee) को है। इन्हें World Wide Web का संस्थापक कहा जाता है।
*● बिल गेट्स (Bill Gates) तथा पाल एलेन (Paul Allen) ने मिलकर:-* 1975 में माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन की स्थापना की।
*● बिल गेट्स की प्रसिद्ध पुस्तक:-* 'The Road Ahead' 1995 में लिखी गई। वर्तमान में वे "Bill and Melinda Gates Foundation" द्वारा सामाजिक कार्यों में लगे है।
*● भारत के सबीर भाटिया (Sabeer Bhatia) ने:-* फ्री ईमेल सेवा हॉटमेल (Hotmail) को जन्म दिया।
*● ब्लूटूथ एक बेतार तकनीक (Wireless Technology) है जिसके द्वारा:-* मोबाइल फोन के जरिये कम दूरी में कम्प्यूटर और विभिन्न उपकरणों को जोड़ा जाता है।
*● बैंकों में एटीएम (Automatic Teller Machine):-* वैन (WAN) का एक उदाहरण है।
*● WiFi का अर्थ है:-* Wireless Fidelity इसका प्रयोग बेतार तकनीक द्वारा कम्प्यूटर के दो उपकरणों के बीच संबंध स्थापित करने के लिए किया जाता है।
*● WAP (Wireless Access Point) एक युक्ति है:-* जो विभिन्न संचार माध्यमों को जोड़कर एक बेतार नेटवर्क बनाता है।
*● Blog शब्द:-* Weblog से बना है। Blog किसी व्यक्ति द्वारा निर्मित वेब साइट है जहां वह अपने विचार, अनुभव या जानकारी रख सकता है। इस वेब साइट को पढ़ने वाले अन्य व्यक्ति भी इस विषय पर अपनी टिप्पणी दे सकते हैं।
*● की-बोर्ड की संरचना के निर्माण का श्रेय;-* क्रिस्टोफर लॉथम सोल्स (Christopher Latham Sholes) को जाता है।
*● डिजिटल काम्पैक्ट डिस्क (DCD) का आविष्कार:-* 1965 में जेम्स रसेल (James Russell) ने किया।
*● बॉब नोयी (Bob Noyee) तथा गार्डन मूरे (Gordon Moore) ने सम्मिलित रूप से:-* इंटेल (Intel) नामक कम्पनी की स्थापना की।
*● मोटरोला (Motorola) के डॉ. मार्टिन कूपन (Dr. Martin Cooper) ने:-* मोबाइल फोन का आविष्कार किया।
*● जीएसएम (GSM-Global System For Mobile Communication) मोबाइल फोन के लिए:-* प्रयुक्त एक लोकप्रिय मानक है।
*● फ्लापी डिस्क का आविष्कार:-* IBM के वैज्ञानिक एलान शुगार्ट (Alan Shugar ने 1971 मे किया ।     

Comments

Popular posts from this blog

MPPSC Pre 2016 के प्रथम प्रश्न पत्र के उत्तर

राजव्यवस्था